हर समस्या का समाधान – व सरल उपाय by VEDGURU PRAYAGRAJ
नोट-बिना किसी के सलाह के कोई भी उपाय न करें🙏 हर समस्या का समाधान -व सरल उपाय- VEDGURUPRAYAGRAJ 1-प्रतिदिन प्रथम रोटी के चार बराबर भाग करें और इन चारों भागों को एक-एक कर क्रमश: गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें 2-यदि आपके कामों में लगातार बाधा आ रही हैं तब आपको सुबह सवेरे उठकर स्नानादि के बाद गीता में लिखे 11वें अध्याय का पाठ रोज करना चाहिए. इससे शीघ्र ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा. 3-यदि बार-बार काम बिगड़ रहे हैं तब आपको घर में श्यामा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और संध्या समय में तुलसी के पौधे के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए. जब तक समस्या का समाधान ना हो जाएँ आप ये काम करते रहें और पूरी श्रद्धा से करें. 4-कार्य बाधा दूर करने के लिए आप सुबह के समय हनुमान जी के मंदिर जाएँ और हनुमान जी के दर्शन करें फिर उनकी प्रतिमा से अपनी अंगुली में थोड़ा सिंदूर लगाएँ और सीताजी की प्रतिमा के समक्ष अपनी समस्या को कह डालें. समस्या कहने के बाद उस सिंदूर को माता सीता के चरणों पर लगा दें. 5-भगवती दुर्गा को यदि ...