कन्याओं की शादी में आ रही है बाधा तो प्रभावशाली कुछ उपाय

शादी  में आ रही है बाधा तो प्रभावशाली कुछ उपाय

 


गुरुवार का व्रत रखें और मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
गुरुवार को वट वृक्ष,या पीपल और केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें। साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।
शीघ्र विवाह के लिये प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। 
कात्यायनी मंत्र उन लोगों के लिए एक प्रभावी मंत्र है जिनके विवाह में विभिन्न कारणों से अवरोध उत्पन्न हो रहा है। विवाह के लिए कात्यायनी मंत्र भागवत पुराण से उत्पन्न हुआ है। भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए गोपियों ने माँ कात्यायनी की उपासना की। लड़कियां शीघ्र विवाह और प्रेम विवाह में किसी भी बाधा को हटाने के लिए देवी कात्यायनी की पूजा करती हैं। कात्यायनी मंत्र एक कन्या की कुंडली में मांगलिक दोष या ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव जैसे सभी बाधाओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है। कात्यायनी मंत्र के नियमित जप से आपके विवाह में आनेवाली सभी बाधाएं शीघ्र दूर होकर विवाह के योग बनने लगते है।
कात्यायनी मंत्र के लिए प्रयोग की जाने वाली जप माला
लाल चन्दन की माला
कात्यायनी मंत्र के लिए प्रयोग किए जाने वाले फूल
लाल पुष्प , लाल वस्त्र , लाल आसन
कात्यायनी मंत्र के लिए कुल जप संख्या
१,२५,००० बार
कात्यायनी मंत्र जप का श्रेष्ठ समय या मुहूर्त
शुक्ल पक्ष , चन्द्रमावली , शुभ नक्षत्र , शुभ ति
कात्यायनी मंत्र के लाभ
 देवी कात्यायनी अमोद्य फलदायिनी हैं इनकी पूजा अर्चना द्वारा सभी संकटों का नाश होता है।
विलंबित विवाह की समस्या के समाधान के लिए कात्यायनी मंत्र लाभकारी है । ऐसा माना जाता है कि कात्यायनी मंत्र में जन्म कुंडली में स्तिथ कुज या मांगलिक दोष को दूर करने की शक्ति होती है । मांगलिक दोष से विवाह में न केवल देरी होती है, अपितु सुखी विवाहित जीवन में भी अनेक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। विवाहित दम्पति भी अपने विवाहित जीवन में सुख और शांति सुनिश्चित करने के लिए और शीघ्र अपने वंशावली में वृद्धि के लिए कात्यायनी मंत्र के नियमित जप से लाभ उठा सकते हैं। कात्यायनी मंत्र , जब पूरी आस्था के साथ जप किया जाए, कन्या की विवाह के लिए योग्य वर को मिलने में सहायता करता है।कात्यायनी मंत्र उन युगल के लिए भी बहुत लाभदायक है जो प्रेम में हैं किन्तु , माता-पिता की अस्वीकृति जैसे विभिन्न कारणों के कारण विवाह नहीं कर पा रहे हैं।

कात्यायनी मंत्र 
कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि । नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः ॥

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धृतराष्ट्र का कौनसा पुत्र पांडवों की ओर से लड़ा था?

क्‍या है गंडमूल नक्षत्र?